1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidyut jammwal arjun rampal high voltage action thriller crakk trailer released

विद्युत जामवाल की हाईवोल्टेज एक्शन थ्रिलर क्रैक का ट्रेलर रिलीज

विद्युत बीएमएक्स साइकिलिंग, तो कभी रोलरब्लेडिंग और कभी हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट करते दिखाई दे रहे

Movie Crakk Trailer
Crakk Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'क्रैक स जीतेगा तो जिएगा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को आदित्य दत्त ने निर्देशत किया है।
 
ट्रेलर की शुरुआत में विद्युत जामवाल अपने भाई पर जान छिड़कते नजर आते हैं। विद्युत कभी बीएमएक्स साइकिलिंग, तो कभी रोलरब्लेडिंग और कभी हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद विलेन बने अर्जुन रामपाल की एंट्री होती है। ट्रेलर में विद्युत और अर्जुन का धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है। 
 
वहीं ट्रेलर में विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। फिल्म में एमी जैक्सन पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में कई धमाकेदार डायलॉग्स भी है।
 
फिल्म 'क्रैक' का निर्देशन आदित्य दत्त ने ‍किया है। इस फिल्म का निर्माण विद्युत जामवाल के होम प्रोडक्शन 'एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत हुआ है। 'क्रैक' 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
यूनाइटेड किंगडम के मशहूर ऐतिहासिक लोकेशन्स शूट हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन