Tue, 7 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Varun Dhawan, Alia Bhatt, Badrinath Ki Dulhania

वरुण-आलिया की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’.... शानदार टीज़र

वरुण धवन
वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर के साथ ही ‘दुल्हनिया’ श्रृंखला की दूसरी फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हो गया है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे वरुण ने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए लिखा, ‘‘ हम हैं बद्रीनाथ बंसल.. और यह है बद्री का टीजर’’। टीजर में वरुण धवन अपना परिचय बद्रीनाथ बसंल यानी बद्री के रूप में दे रहे हैं।
इसमें वह एक स्टूडियो में तस्वीरें खिंचवाते दिख रहे हैं जो शादी के प्रस्ताव के लिए भेजी जानी है। उनके इर्दगिर्द अभिनेत्री करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के कट-आउट्स लगे हैं। सह अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक साझा किया। उन्होंने लिखा कि बद्रीनाथ बंसल हमेशा की तरह प्यारा और मजाकिया है।
 
फिल्म के निर्माता करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर टीजर को साझा करते हुए लिखा, ‘‘ वे वापस आ रहे हैं.. फिलहाल, बद्रीनाथ उर्फ बद्री से मिलिए।’’ फिल्म का ट्रेलर दो फरवरी को जारी किया जाएगा। फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।(भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
सर्वश्रेष्ठ 150 फैशनेबल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा का नाम शुमार