• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun bhawan and alia bhatt will seen together in karan johar dulhania film series part 3
Written By

एक बार फिर वरुण धवन की दुल्हन बनेंगी आलिया भट्ट, जल्द बनेगा दुल्हनिया सीरीज का अगला पार्ट!

Varun Dhawan
आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी है। दोनों जब भी किसी फिल्म में साथ आए हैं उसने शानदार कमाई की है। हालांकि कलंक एक ऐसी फिल्म है जिसमें दोनों के होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन दोनों का रिकॉर्ड देखें तो आलिया वरुण ने साथ में फिल्मी करियर की शुरुआत की और उसके बाद कई हिट दी है।


अब खबर आ रही है कि वरुण और आलिया की जोड़ी फिर एक साथ नजर आने वाली है। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट और वरुण धवन दुल्‍हनिया सीरीज की तीसरी फिल्म में साथ नजर आएंगे। 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। 
 
बीते दिनों आलिया भट्ट और वरुण धवन को फिल्ममेकर करण जौहर के घर स्पॉट किया गया था। 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' इन दोनों फिल्‍मों को करण ने ही प्रोड्यूस किया था। जिसके बाद यह खबरें आने लगी की ये स्टार्स जल्द साथ काम करते नजर आएंगे। 
 
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही की थी। उनकी पहली फिल्म भी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी इन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया। अब दुल्हनिया पार्ट-3 की खबर सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइमेंट बढ़ गई है। हालांकि फिल्म कबतक आएगी और कब फिल्म पर काम शुरू होगा। ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
ये भी पढ़ें
होटल से शैम्पू की बोतलें चुराती थीं दीपिका पादुकोण, दोस्त ने किया खुलासा