6 मिनट की डांस परफॉर्मस के तमन्ना भाटिया ने चार्ज किए 6 करोड़ रुपए, सिजलिंग मूव्स से उड़ाया गर्दा
तमन्ना भाटिया साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। फिल्मों में तमन्ना के आइटम सॉन्ग गर्दा उड़ा देते हैं। अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी फीस में भी जबरदस्त इजाफा किया है। हाल ही में एक इवेंट में कुछ मिनट परफॉर्म करने के लिए तमन्ना ने करोड़ों रुपए चार्ज किए हैं।
गोवा में एक हाई प्रोफाइल न्यू ईयर पार्टी में तमन्ना ने महज 6 मिनट डांस परफॉर्म करने के लिए 6 करोड़ रुपए फीस ली। यानी उन्होंने प्रति मिनट लगभग 1 करोड़ रुए कमाए, जो उनकी लोकप्रियता और डिमांड को साफ तौर पर दर्शाता है।
यह इवेंट गोवा के बागा बीच स्थित लास ओलास बीच क्लब में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में तमन्ना ने अपने हिट डांस मूव्स से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तमन्ना के साथ सोनम बाजवा भी इस इवेंट में शामिल हुई थीं।
बता दें कि तमन्ना भाटिया ने कई फिल्मों में अपने स्पेशल डांस नंबर्स के जरिए जबरदस्त पहचान बनाई हैं। उन्होंने जेलर फिल्म के कावाला, स्त्री 2 के आज की रात, रेड 2 के नशा और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के 'गफूर' जैसे गानों में अपने डांस का तड़का लगाया है।