1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tabus nephew fateh randhawa to replace kartik aaryan in dostana 2
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित: रविवार, 26 मार्च 2023 (16:42 IST)

कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2' से आउट होने के बाद इस एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री, तब्बू से है खास कनेक्शन!

फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर है। कार्तिक के पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। कार्तिक आर्यन जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाले थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा कुछ ऐसा हुआ कि करण जौहर ने कार्तिक को फिल्म से बाहर कर दिया। इसके बाद यह फिल्म लगभग ठंडे बस्ते में चली गई। 

 
अब 'दोस्ताना 2' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म के लिए एक नए एक्टर का नाम सामने आया है, जिसका तब्बू से कनेक्शन है। खबरों के अनुसार तब्बू के भतीजे फतेह रंधावा की 'दोस्ताना 2' में एंट्री हो गई है। 
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'दोस्ताना 2' में अब जाह्नवी कपूर के साथ लक्ष्य लालवानी और फतेह रंधावा लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
 
एक न्यूज शो में कार्तिक आर्यन ने 'दोस्ताना 2' से बाहर होने को लेकर बात की थी। जब कार्तिक से पूछा गया कि करण जौहर ने उन्हें 'दोस्ताना 2' से क्यों निकल दिया। इस पर एक्टर ने कहा था, ऐसा कभी-कभी हो जाता है। मैंने आज तक इस बारे में बात भी नहीं की है। मैं उस चीज पर विश्वास करता हूं, जो मुझे मम्मी ने सिखाई है। वह हमारे संस्कार भी हैं कि जब बड़ों और छोटों के बीच कभी कोई तकरार होती है तो छोटे कुछ बोलते नहीं है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते से परिवार खुश! जल्द बज सकती हैं शादी की शहनाई