1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny leone talk about her bold scene during shooting

फिल्मों में बोल्ड सीन देने पर सनी लियोनी ने कही यह बात, बोलीं- यह पेशे से जुड़ा हुआ है

Sunny Leone Sunny Leone Bold Scene
सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है। वह अपनी अदाकारी और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। सनी लियोनी इन दिनों अपनी वेब सीरीज बुलेट्स को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज में पहली बार उनका एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है।

 
इस बीच सनी लियोनी ने फिल्मों में अपने बोल्ड सीन और किरदारों को लेकर बात की हैं। वह फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सनी लियोनी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मी करियर को लेकर ढेर सारी बातें साझा कीं। 
 
इंटरव्यू में सनी लियोनी से पूछा गया, 'आपने फिल्मों में बोल्ड किरदार किए हैं, जो हर किसी के लिए इतना आसान नहीं है, क्या आप अपने आसपास के क्रू सदस्यों के सामने ऐसा करते समय सतर्क रहती हैं?' इस सवाल पर सनी लियोनी बेबाकी से जवाब दिया।
 
उन्होंने कहा, 'बोल्ड किरदार या ऐसे दृश्य करना जो अंतरंग या केंद्रीय हैं मुझे लगता है कि यह पेशे का हिस्सा है। हम सभी ने बहुत सारी फिल्में और शो देखे हैं। जहां बोल्ड सीन निश्चित रूप से सबसे ज्यादा होते हैं। अगर आप डिज्नी शो को नहीं जानते हैं तो।'
 
निश्चित रूप से बोल्ड सीन फिल्मों या शो का एक हिस्सा है और मुझे लगता है कि यह पेशे से जुड़ा हुआ है। जब आप काम करते है तो यह सुनिश्चित है कि आप सहज महसूस करते हैं। बाकि निश्चित रूप से सेट पर हर कोई आपको सहज महसूस करवाता है।
 
बता दें कि वेब सीरीज बुलेट्स में सनी लियोनी के साथ अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज बुलेट्स में यह दोनों अभिनेत्रियां जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। बुलेट्स का निर्देशन देवांग ढोलकिया ने किया है। सीरीज में सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना, टीना और लोलो नाम के किरदार निभा रही हैं, जो दो देशों के बीच होने वाली हथियारों की अवैध डील को रोकने के मिशन पर निकली हैं। 
 
अगला लेख
जावेद अख्तर मानहानि केस में मुंबई पुलिस ने किया कंगना रनौट को तलब