Dhanteras
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leoen, Raees, Kaabil

रईस के कारण सनी लियोन के हाथ से काबिल निकली

सनी लियोन
बात उन दिनों की है जब रईस और काबिल बन रही थी। तब यह किसी को भी नहीं पता था कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। तब सुल्तान के सामने रईस रिलीज होने वाली थी। काबिल के निर्देशक संजय गुप्ता चाहते थे कि उनकी फिल्म में सनी लियोन पर एक डांस फिल्माया जाए।


'शूट आउट एट वडाला' में भी उन्होंन सनी लियोन का एक हॉट गीत रखा था। सनी से बातचीत भी शुरू हो गई। इसी बीच सनी ने 'रईस' में शाहरुख के साथ 'लैला' गाना भी कर लिया। तब तक भी यह माना जा रहा था कि सनी का 'काबिल' में एक गाना होगा। 
सनी को क्यों नहीं मिली काबिल... अगले पेज पर 

 
 
 
 
 

इसी बीच रईस के मेकर्स ने घोषणा कर दी कि वे अपनी फिल्म काबिल के सामने प्रदर्शित करेंगे। अब एक ही दिन प्रदर्शित होने वाली दोनों फिल्मों में सनी लियोन का गाना कैसे हो सकता है, इसलिए काबिल से सनी को हाथ धोना पड़ा। यह गाना उर्वशी रौटेला के हिस्से में गया। 'सारा जमाना' उन पर फिल्माया गया। इस समय 'लैला' और 'सारा जमाना' दोनों गाने धूम मचाए हुए हैं। फैसला आप ही कीजिए कि उर्वशी हॉट लग रही हैं या सनी लियोन।
ये भी पढ़ें
काबिल: रिलीज के पहले ही 66 करोड़ का मुनाफा