dharma sangrah
Sat, 14 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan, Dangal, Box Office

दंगल ने पीके को पीछे छोड़ा... 350 करोड़ की ओर

आमिर खान
आमिर खान ही आमिर खान के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। दंगल सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इसके पहले यह कीर्तिमान आमिर खान की फिल्म 'पीके' के नाम था जिसने 340.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 17 वें दिन दंगल इससे आगे निकल गई है। अब फिल्म 350 करोड़ की ओर है और यह आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। 

दंगल ने अपने तीसरे वीकेंड पर 31.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को 6.66 करोड़ रुपये, शनिवार 10.80 करोड़ रुपये और रविवार को 14.33 करोड़ रुपये। 17 दिनों का कुल योग होता है 345.30 करोड़ रुपये। 


 
गौरतलब है कि पहली सौ करोड़ फिल्म गजनी, पहली दो सौ करोड़ फिल्म थ्री इडियट्स, पहली तीन सौ करोड़ फिल्म पीके और पहली 350 करोड़ को पार करने वाली फिल्म 'दंगल' है। ये सारी फिल्में आमिर खान के नाम हैं। 
 
फिल्म तीसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखे हुए है। लोगों का प्यार अभी भी फिल्म को मिल रहा है। कई दर्शक इसे दो बार या तीन बार भी देख रहे हैं। फिल्म ने पूरे भारत में सफलता के झंडे गाड़े हैं।