1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. suniel shetty talk to ahan bollywood debut says nothing can stop him

अहान शेट्टी के बॉलीवुड डेब्यू पर पिता सुनील शेट्टी ने कहा- उसे कोई नहीं रोक सकता

Ahan Shetty
बॉलीवुड में स्टार किड्स के डेब्यू की धूम मची हुई है। कुछ ही समय पहले चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अब सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के बाद उनके बेटे अहान शेट्टी भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं।

अहान शेट्टी साउथ की सुपरहिट फिल्म 'RX100' के हिंदी रीमेक से बॉलिवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। हाल में अहान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में सुनील शेट्टी ने बात की है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं हमेशा से चाहता था कि साजिद नाडियाडवाला ही मेरे बेटे को लॉन्च करें। मुझे लगता है कि मैं ही वह व्यक्ति हूं जो यह फिक्र करे की अहान सही हाथों में है। फिल्म का निर्देशन मिलन लथूरिया कर रहे हैं, तारा सुतारिया जो पहले ही स्टार हैं वह अहान की पहली को-स्टार हैं। अगर अहान मेहनत करे और लक उनके साथ हो तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता।'
 
अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का नाम 'तड़प' होगा। बता दें कि अहान शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, और अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से लाइम लाइट बटोरते हैं। वहीं वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वह पिछले काफी समय से फैशन डिजाइनर तान्या श्रॉफ को डेट कर रहे हैं।
 
अगला लेख
वरुण धवन की 'मिस्टर लेले' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म