1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi singh on her register marriage with zaheer iqbal

जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार की बात, बोलीं- हमेशा से ऐसी ही शादी चाहते थे...

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal marriage
Sonakshi Sinha on her marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग रजिस्टर्ड मैरिज की है। हालांकि दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से सोनाक्षी को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। अब पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के बारे में बात की है। 
 
न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने खास दिन के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि यह बिल्कुल वैसा ही था, जैसा उन्होंने और जहीर ने सोचा था। एक्ट्रेस ने कहा, एक इंटीमेट वेडिंग करना हमेशा से हमारी योजना थी। हम दोनों हमेशा से ऐसी ही शादी चाहते थे। 
 
सोनाक्षी ने कहा, जहीर और मैं इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि हमारी शादी में हम दोनों को एक इंसान के तौर पर हमारे बीच के बंधन को और एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार को दर्शाना चाहिए। एक्ट्रेस ने इस बात की भी पुष्टि की कि कुछ लोग बिन बुलाए शादी में घुस आए थे। 
 
सोनाक्षी ने कहा, हर छोटी-बड़ी शादी में लोग घुस जाते हैं। कुछ लोग आ जाते हैं खाना खाने और मुझे लगता है ठीक है, हालांकि मैंने ऐसा कभी नहीं किया। 
 
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 23 जून को घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में सलमान खान, काजोल, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, रेखा, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, तब्बू जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एण्डटीवी लेकर आ रहा नया शो भीमा, दिखेगी समानता के अधिकारों के लिए एक लड़की की लड़ाई की कहानी