सम्बंधित जानकारी
- आंख ठीक होते ही कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं अमिताभ बच्चन
- आमिर खान की बेटी इरा को इस काम के लिए है 25 इंटर्न्स की जरूरत, जानिए कितनी देंगी सैलरी
- परिणीति चोपड़ा बोलीं- अगर फिल्म के सेट पर साइना नेहवाल मौजूद रहतीं तो होती घबराहट
- अनुपम खेर ने फैंस से की कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील, बोले- जीवन अनमोल है
- आशीष विद्यार्थी ने दी कोरोना को मात, वीडियो शेयर कर बोले- राहत महसूस कर रहा हूं
सिद्धार्थ शुक्ला ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाया सवाल, बोले- एक टीचर सभी विषयों को नहीं पढ़ा सकता है, तो...
बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और विचार शेयर करते रहते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला का एक ट्वीट सामने आया है, जिसके माध्यम से उन्होंने एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाया है।
सिद्धार्थ शुक्ला ने एक ट्वीट कर कहा, 'जब मैं स्कूल में था तो एक एक विचार जो आमतौर पर मेरे दिमाग में आता था...अगर एक अकेला टीचर सभी विषयों को नहीं पढ़ा सकता है... तो आप एक स्टूडेंट से सभी विषयों को सीखने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं...?'
A thought that usually crossed my mind when I was in school .......if a single teacher cannot teach all the subjects... then how can you expect a single student to learn all the subjects.....?
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) March 20, 2021
सिद्धार्थ शुक्ला के इस ट्वीट की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और एजुकेशन सिस्टम के प्रति उनकी इस सोच की तारीफ भी कर रहे हैं। सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर लाइक्स और रिट्वीट्स की भरमार हो चुकी है।
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस जीतने के बाद शहनाज गिल के साथ कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ अब 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' वेब सीरीज में नजर आएंगे।
सिद्धार्थ शुक्ला 'खतरों के खिलाड़ी' का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ चुके हैं।
