सम्बंधित जानकारी
- चार एक्शन मास्टर्स के साथ 'धुरंधर' में बनाया गया हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा एक्शन कैनवास
- सामंथा की दूसरी शादी के बाद एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने शेयर किया पोस्ट, चेहरे पर उदासी देख यूजर्स ने लिए मजे
- स्मृति मंधाना से शादी पोस्टपोन होने के बाद क्या पलाश प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे? वायरल तस्वीर से बढ़ी चर्चा
- धर्मेंद्र की वसीयत से हुआ बड़ा खुलासा: पैतृक संपत्ति बच्चों को नहीं मिली
- IMDb ने जारी की 2025 के सबसे पॉपुलर भारतीय सितारों की लिस्ट, सैंयारा के अहान पांडे और अनीत अनीत पड्डा छाए
जिम्मी शेरगिल के इस फैसले से नाराज हो गया था परिवार, 1 साल तक नहीं की थी बात
बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल 3 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जिम्मी ने बॉलीवुड के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग से जिम्मी शेरगिल ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
जिम्मी शेरगिल का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिख परिवार में हुआ था। 1985 में जिम्मी का परिवार पंजाब चला गया। एक्टर ने खुलासा किया था कि 18 साल की उम्र तक वो पगड़ी पहना करते थे, लेकिन हॉस्टल में उन्हें अपने लंबे बालों को मैनेज करने में काफी दिक्कत आती थी।
इस वजह से जिम्मी शेरगिल ने अपने बाल कटवा लिए थे। इसके बाद उनका परिवार खूब नाराज हुआ। जिम्मी के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।
जिमी शेरगिल से माता-पिता की नाराजगी का यह सिलसिला करीब एक वर्ष तक चला। हालांकि, किसी तरह माता-पिता की नाराजगी दूर हुई तो उन्होंने बेटे से बातचीत शुरू की। जिम्मी के पिता उनकी एक्टिंग के भी खिलाफ थे। आज जिमी शेरगिल एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ शानदार प्रोड्यूसर भी हैं।
जिम्मी शेरगिल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'माचिस' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म 'मोहब्बतें' से मिली।
