manglik dosh calculator
✕

शाहरुख खान की डॉन 3 को लेकर फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (15:51 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ज़ीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। ज़ीरो के बाद शाहरुख अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर ने डॉन 3 को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। 
 
फरहान ने फिल्म गली बॉय के ट्रेलर रिलीज के दौरान कहा कि हम डॉन 3 पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इसको लेकर बड़ी उनाउंसमेंट की जाएंगी। इसके लिए आपको थोडा इंतजार करना होगा। 
 
बीते दिनों ये भी खबर आई थी कि शाहरुख डॉन सीरीज की अगली फिल्म पर भी काम शुरू करने जा रहे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सेल इंटरटेनमेंट का अगला प्रोजेक्ट डॉन 3 ही है। शाहरुख को फिल्म का आईडिया भी सुना दिया गया है उन्हें ये पसंद भी आया है। 
 
माना जा रहा है कि फिल्म 2020 में रिलीज कर दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉन 3 की कहानी पहले दो फिल्मों से एकदम अलग होगी। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजित कौनसी हिरोइन नजर आएंगी इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। डॉन सीरीज की सभी फिल्में हिट रही हैं और अब एक बार फिर डॉन का एक्शन देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
 
शाहरुख इस वक्त राकेश शर्मा की बायोपिक को लेकर व्यस्त है। इस फिल्म का नाम 'सारे जहां से अच्छा' है। फिल्म के लिए शाहरुख खान अपना वजन भी कम कर रहे है। खबर के मुताबिक, इस फिल्म में किंग खान 21 साल के राकेश से लेकर 35 साल तक के राकेश के लुक में नजर आएंगे।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख