1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan dil se shooting crowd control story

जब शाहरुख खान ने संभाली दिल्ली की बेकाबू भीड़, बीच सड़क एम्बुलेंस रोक फैंस से की यह रिक्वेस्ट

Shah Rukh Khan Dil Se shooting story
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लोकप्रियता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वे जहां कदम रखते हैं, वहाँ फैंस का हुजूम उमड़ पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब दिल्ली की बेकाबू भीड़ को शाहरुख ने बिना किसी सुरक्षा गार्ड के, सिर्फ अपनी बातों से नियंत्रित कर लिया था? 
 
अभिनेता गजराज राव ने फिल्म 'दिल से' की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए एक बेहद प्रेरणादायक किस्सा साझा किया था। गजराज राव ने बताया था कि फिल्म में एक महत्वपूर्ण दृश्य था जहां शाहरुख खान का किरदार एक एम्बुलेंस में सवार होकर दिल्ली की भीड़भाड़ वाली सड़कों से गुजर रहा था। जैसे ही स्थानीय लोगों को भनक लगी कि एम्बुलेंस के भीतर कोई और नहीं बल्कि खुद शाहरुख खान हैं, नजारा पूरी तरह बदल गया।
 
सैकड़ों की तादाद में लोग एम्बुलेंस का पीछा करने लगे और शूटिंग करना लगभग नामुमकिन हो गया। गजराज राव के अनुसार, स्थिति तनावपूर्ण हो रही थी। तभी शाहरुख खान ने एम्बुलेंस रुकवाई और पिछले गेट पर जाकर सीधे जनता से रूबरू हुए। 
 
शाहरुख ने किसी गुस्से या ईगो के बजाय बहुत ही शालीनता से लोगों से कहा, मैं यहां एक बहुत जरूरी सीन शूट कर रहा हूं। अगर भीड़ की वजह से कोई हादसा होता है, तो आपका नुकसान होगा और हमारी फिल्म की शूटिंग रुक जाएगी। क्या आप वाकई ऐसा चाहते हैं?
 
शाहरुख के इन शब्दों ने जादू की तरह काम किया। जो भीड़ बेकाबू हो रही थी, वह सम्मान के साथ पीछे हट गई और शूटिंग शांति से पूरी हुई। सिर्फ भीड़ को संभालना ही नहीं, बल्कि एक्टिंग के प्रति शाहरुख का समर्पण देख गजराज राव दंग रह गए थे। उन्होंने एक और घटना करते हुए बताया था जहां उन्हें शाहरुख के किरदार को जोर से धक्का देना था। रिहर्सल के दौरान गजराज ने उन्हें धक्का दिया और शाहरुख सीधे दीवार से जा टकराए।
 
यह देख निर्देशक मणिरत्नम थोड़े चिंतित हो गए और उन्होंने गजराज से कहा कि वे थोड़ा संभलकर काम करें ताकि सुपरस्टार को चोट न लगे। लेकिन शाहरुख खान की सोच अलग थी। उन्होंने गजराज राव को पास बुलाया और कहा, "जैसे तुमने रिहर्सल में धक्का दिया था, टेक में भी वैसा ही देना। मुझे वह प्रभाव असली चाहिए। ।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मनोज बाजपेयी से लेकर जयदीप अहलावत तक, बिना गॉडफादर के चमके ये बॉलीवुड सितारे