• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Ra.One, King Khan
Written By

पांच वर्ष पूर्व रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान
2011 में शाहरुख खान की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रा.वन' रिलीज हुई थी। शाहरुख ने इससे पैसा तो कमा लिया, लेकिन उनकी प्रतिष्ठा कम हुई। फिल्म को पसंद नहीं किया गया। इसके बावजूद शाहरुख ने हिम्मत नहीं हारी है। खबर है कि वे अपनी इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म की वीएफएक्स की तैयारी की जा रही है। शाहरुख को दस मिनट के इफेक्ट्स दिखाए जाएंगे और उनके सुझाव पर काम आगे बढ़ाया जाएगा। 
 
शाहरुख का कहना है कि रा.वन बॉक्स ऑफिस पर सफल थी। फिल्म को आम लोगों ने पसंद भी किया था। मीडिया ने फिल्म की कुछ ज्यादा ही बुराई कर डाली जिससे फिल्म के बारे में नकारात्मक बातें ज्यादा हुईं। 
 
शाहरुख ने इस बार बजट बढ़ा दिया है। वे फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने के साथ-साथ स्क्रिप्ट पर भी फोकस करेंगे। पिछली बार कहा गया था कि स्क्रिप्ट कमजोर थी। 
ये भी पढ़ें
रितिक हटे... स्क्रिप्ट बदलवाई... अब आमिर फिल्म करने को तैयार