1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Dilwale, Ghulam Ali, Raees
Written By

शाहरुख खान ने किया फैसले पर अमल

शाहरुख खान
दूध का जला छांछ भी फूंक-फूंक कर पीता है। शाहरुख खान के मामले में यह कहावत सौ प्रतिशत चरितार्थ हो गई है। असहिष्णु के मुद्दे पर किंग खान ने अपने विचार प्रकट किए थे, जिस पर ज्यादातर लोग भड़क गए। 'दिलवाले' का कुछ लोगों ने बहिष्कार किया और फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन उम्मीद से कम रहे। अब शाहरुख ने फैसला कर लिया है कि वे हर मुद्दे पर अपनी राय नहीं देंगे। 
फैसले पर वे अमल करते हुए दिखाई भी दिए। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि गुलाम अली की कंसर्ट मुंबई में रद्द हो गई और उन्होंने कोलकाता में परफॉर्म किया। इस पर आपकी क्या राय है? तो किंग खान ने जवाब दिया 'राजनीति या धर्म से संबंधित मसलों पर मेरी राय को मिली प्रतिक्रियाओं को देखते हुए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा।' शाहरुख ने माना कि 'दिलवाले' के कलेक्शन उनकी प्रतिक्रियाओं के कारण प्रभावित हुए हैं। 
 
फिलहाल किंग खान 'रईस' की शूटिंग में व्यस्त हैं जो जुलाई में रिलीज होगी। उसके पहले अप्रैल में उनके फैंस को शाहरुख की 'फैन' भी देखने को मिलेगी।