1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. satish kaushik last film kaagaz 2 trailer released

satish kaushik last film kaagaz 2 trailer released

सतीश कौशिक का बीते साल 9 मार्च को निधन हो गया था

Kaagaz 2 Movie Trailer
Kaagaz 2 Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक सतीश कौशिक का बीते साल 9 मार्च को निधन हो गया था। उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। वही अब सतीश कौशिक के निधन के लगभग 11 महीने बाद उनकी आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 
 
इस फिल्म में सतीश ने अपने खास दोस्त अनुपम खेर संग काम किया है। इसके साथ ही फिल्म में नीना गुप्ता, दर्शन कुमार, स्मृति कालरा अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म में बेहद गंभीर मुद्दे को उठाया गया है। 
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे राजनीतिक रैलियों और साथ ही सड़कों पर विरोध प्रदर्शन की वजह से जो ट्रैफिक जाम लगता है उसमें कई बार आम लोगों को भारी नुकसान होता है। ये ऐसे मुद्दें होते हैं, जिनकी कोई कारवाई नहीं होती। 
 
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि सतीश कौशिक की बेटी काम करते हुए स्टूल से गिर जाती है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगती हैं। लेकिन रास्ते में निकल रही राजनीति रैली की वजह से वह समय पर अपनी बेटी को अस्पताल नहीं पहुंचा पाते हैं और उसकी मौत हो जाती है।
 
इसके बाद पिता अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है। ट्रेलर में एक आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की बात का जिक्र हो रहा है। फिल्म में अनुपम खेर वकील के किरदार में हैं। 
 
ट्रेलर में सतीश कौशिक को देखकर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म वीके प्रकाश द्वारा निर्देशित और शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया पर भड़के अरबाज खान, बोले- शादी के वक्त ब्रेकअप पर बात करना गलत...