1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sara ali khan offers prayers at ujjain mahakal temple

मंदिर जाने की वजह से ट्रोल हो रहीं सारा अली खान अब पहुंचीं बाबा महाकाल के दर्शन करने | sara ali khan offers prayers at ujjain mahakal temple

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के सिलसिले में कई शहरों में पहुंच रही हैं। इन दौरान सारा कई मंदिरो में भी दर्शन कर रही हैं। बीते दिनों केदरानाथ दर्शन करने पहुंचे थीं। इसके बाद लखनऊ में शिव मंदिर पूजा करने गईं। वहीं अब सारा अली खान उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं। 
 
सारा अली खान ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती और भोग आरती में शामिल हुईं। सारा परंपरागत वेशभूषा में भस्म आरती में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने महाकाल का जलाभिषेक किया और नंदीहाल में बैठकर 'ओम नम: शिवाय' का जाप किया। महाकाल मंदिर में सारा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
 
सारा अली खान को मंदिरों में जाने पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी परवरिश ठीक नहीं हुई है शायद इसलिए ही आप मंदिर में हाथ जोड़कर बैठी हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'आपके पिता एक मुस्लिम हैं और मंदिर में पूजा कर रही हैं. शर्म आती है काश आपकी अच्छी परवरिश हुई होती।'
 
‍फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने ‍किया है। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में विक्की कौशल ने कपिल का किरदार निभाया है, जबकि सारा अली खान ने सौम्या का किरदार निभाया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मुस्लिमों से नफरत करना आजकल फैशन बन गया है: नसीरुद्दीन शाह