1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sara ali khan aditya roy kapoor starrer metro in dino trailer out

मेट्रो... इन दिनों का ट्रेलर रिलीज, 4 अलग-अलग जनरेशन की दिखी अनोखी लव स्टोरी

film metro in dino trailer
निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 2007 की 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का सीक्वल है। फिल्म में चार कपल्स की कहानी दिखाई गई है, जो अलग-अलग जेनेरेशन को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। 
 
'मेट्रो.... इन दिनों' में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसमें अलग-अलग जनरेशन के कपल की जिंदगी और उनकी कहानी देखने को मिलेगी। 
 
3 मिनट 17 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत में कहा जाता है, 'हर कहानी एक रिश्ता है, शहर से, वक्त से या खुद से।' ट्रेलर में चारों कपल के बीच प्यार, झगड़ा, रूठना-मनाना और अंत में ब्रेकअप दिखाया गया है। नीना गुप्ता ने फिल्म में कोकणा की मां का किरदार निभाया है। दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण नजर आते हैं। 
 
इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने प्रोड्यूस किया है। इसके को-प्रोड्यूसर शिव चनाना हैं। फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले अनुराग बसु ने लिआ है। वहीं, म्यूजिक प्रीतम दा ने दिया है। 'मेट्रो... इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान बनीं दुल्हन, बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी, देखिए खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें