Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Salim Khan, Sali, Durani, Cricket

खराब क्रिकेट खेल सलमान खान ने तोड़ा पिता का सपना

सलमान खान
सुल्तान की सफलता का मजा ले रहे सलमान खान ने हाल ही में एक खुलासा किया है। सलमान के मुताबिक उनके पिता सलीम खान उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे। पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के पास उन्होंने सलमान को क्रिकेट सीखने के लिए भेजा। 
सलीम दुर्रानी ने सलमान को रोज सुबह 5.30 पर मैदान में बुलाना शुरू किया। सलमान को सुबह उठना बहुत अखरता था। खैर ट्रेनिंग शुरू हुई। सलमान ने दो दिन में ही अच्‍छा खेल दिखाया। खुश होकर सलीम दुर्रानी ने सलीम खान को बुलाया। जब सलमान का खेल देखने के लिए सलीम खान पहुंचे तो सलमान जानबूझ कर खराब खेल। उनके खराब खेल से सभी निराश हो गए और सलमान ने इस तरह से अपने पिता का सपना तोड़ दिया। 
 
सलमान तो फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन एक्टर बन गए। एक के बाद एक फिल्म सफल होती गई और वे अभिनय की दुनिया में ही इतनी लंबी पारी खेल गए। 
ये भी पढ़ें
रुस्तम और मोहेंजो दारो को लेकर... अक्षय-रितिक चिंतित