1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Saif Ali Khan, Katrina Kaif, Bajrangi Bhaijaan, Phantom

फैंटम के ट्रेलर लांच पर सैफ-कैटरीना

सैफ अली खान
बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्देशक कबीर खान की अगली फिल्म 'फैंटम' प्रदर्शन के लिए तैयार है। 28 अगस्त से यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। यह फिल्म ग्लोबल टेररिज्म के इर्दगिर्द घूमती है और एस. हुसैन जैदी के उपन्यास 'मुंबई एवेंजर्स' पर आधारित है। फिल्म में बताया गया है कि 26/11 के हमले के पांच वर्ष बाद कुछ एजेंट इस हमले के पीछे मास्टरमाइंड्स को इस तरह मारते हैं कि उनकी मौत स्वाभाविक लगे। फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। सैफ को इस समय हिट फिल्म की सख्त जरूरत है तो दूसरी ओर कैटरीना कैफ लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर खासा पसंद किया जा रहा है। पेश है ट्रेलर लांच के खास फोटो आपके लिए।
सभी फोटो : गिरीश श्रीवास्तव
 

खूबसूरत कैटरीना कैफ की मोहक मुस्कान... 
कबीर खान के साथ कैटरीना कैफ। एक था टाइगर में दोनों साथ काम कर चुके हैं। 
कैटरीना कैफ की अनोखी अदा... 
कबीर खान, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान और साजिद खान। 
सैफ अली खान