सम्बंधित जानकारी
- कास्टिंग डायरेक्टर सहर अली लतीफ का निधन, अनुराग-स्वरा सहित कई सेलिब्रिटीज ने जताया शोक
- नंबर लिख का फर्स्ट लुक रिलीज, बिग बॉस फेम निक्की तम्बोली रोमांटिक अंदाज में आईं नजर
- सिद्धार्थ शुक्ला ने सोनिया राठी के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में कही ये बात!
- डिम्पल कपाड़िया के बारे में 30 रोचक बातें
- ये रिश्ता क्या कहलाता है से जुड़ने की वजह बताई शाहबाज खान ने
रे का ट्रेलर रिलीज, सत्यजीत रे की कहानियों पर आधारित इस मूवी का बेसब्री से है इंतजार
महान फिल्मकार सत्यजीत रे ने कई कहानियां भी लिखी हैं। उनकी 4 कहानियों पर आधारित एंथोलॉजी सीरिज नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी जिसका नाम होगा रे। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
इन चार अलग-अलग कहानियों को अलग-अलग निर्देशकों ने निर्देशित किया है। इनमें मनोज बाजपेयी, केके मेनन, अली फज़ल और हर्षवर्धन कपूर बतौर अभिनेता नजर आएंगे।
ट्रेलर में चारों कहानियों की झलक दिखाई गई है। मनोज अभिनीत कहानी का नाम है हंगामा क्यों बरपा, केके मेनन बहुरूपिया, हर्षवर्धन स्पॉटलाइट और अली फज़ल फॉरगेटमी नॉट में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
25 जून को रिलीज होने वाली इस एंथेलॉजी फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी, वासन बाला, अभिषेक चौबे जैसे निर्देशकों ने निर्देशित किया है। सत्यजीत रे के दुनिया भर में फैले प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
