रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor first look poster released from film animal
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : रविवार, 1 जनवरी 2023 (10:39 IST)

नए साल पर फैस को मिला खास गिफ्ट, फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

नए साल पर फैस को मिला खास गिफ्ट, फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज | ranbir kapoor first look poster released from film animal
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फैंस को नए साल के मौके पर खास गिफ्ट मिला हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में रणबीर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
रिलीज किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर का साइड लुक दिखाई दे रहा है। वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पूरे खून से सने हैं। लंबी दाढ़ी और घुंघराले लंबे बालों में रणबीर का इंटेंस लुक देखने लायक है। उनके हाथ में एक कुल्हाडी भी है। 
 
रणबीर कपूर का यह खुंखार लुक देखकर फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, '2023 में तैयार रहें। यह 'एनिमल' का साल है।' 
 
फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ संदीप रेड्डी वांगा ने इसे लिखा भी है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya