सम्बंधित जानकारी
- सत्यजीत रे: भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने वाले महान फिल्मकार
- शादी के 5 साल बाद टूटा एलविन शर्मा का घर, पति तुषान भिंडी से लेंगी तलाक
- 'घर बरकत आई', मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट कर दी गुड न्यूज, तीसरी बार बने पिता
- 'राजा शिवाजी' में जीवा महाला बन सलमान खान ने मचाया तहलका, रितेश देशमुख से खुद मांगा था रोल
- सैफ अली खान की 'कर्तव्य' इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
IPL के बाद सिनेमाघरों में मचेगा धमाल, इस दिन रिलीज हो रही राम चरण की 'पेड्डी'
पेड्डी साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। ऐलान के बाद से ही यह प्रोजेक्ट फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है।
हाल ही में पेड्डी पहलवान रिलीज किया गया, जिसमें राम चरण बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए, और इसे पूरे देशभर से जबरदस्त प्यार मिला। अब फिल्म ने आधिकारिक तौर पर अपनी रिलीज डेट 4 जून 2026 तय कर ली है, जो आईपीएल सीजन के तुरंत बाद है।
Grit is his story. Determination is his weapon #PEDDI WORLDWIDE RELEASE ON 4th JUNE, 2026
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 1, 2026
Mega Power Star @AlwaysRamCharan @NimmaShivanna #JanhviKapoor @BuchiBabuSana @arrahman @RathnaveluDop @artkolla @NavinNooli @bomanirani @IamJagguBhai @divyenndu @vriddhicinemas… pic.twitter.com/nhw1GB4fUS
पेड्डी को लेकर उत्साह अपने चरम पर है और फिल्म अब 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार यह फिल्म आईपीएल सीजन खत्म होते ही आएगी, जो एक बड़े पर्दे के शानदार तमाशे के लिए बिल्कुल सही समय माना जा रहा है और इससे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने की उम्मीद है।
पेड्डी हर नए कंटेंट के साथ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल होती जा रही है। फिल्म से जुड़ा हर कंटेंट शानदार तरीके से काम कर रहा है, चाहे टीज़र हो, चिकिरी चिकिरी और राय राय रा रा गाना या पोस्टर्स, हर चीज़ ने पेड्डी की दुनिया में एक बेहद अलग अंदाज़ में ले जाकर छोड़ा है। यह पूरी तरह कंटेंट की सफलता है, बिना किसी दिखावे के।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज और प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस माइश्री मूवी मेकर्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी।
