सम्बंधित जानकारी
- संजय लीला भंसाली ने की लव एंड वॉर की घोषणा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल आएंगे नजर
- पठान की रिलीज को एक साल पूरा, 2023 के तीन टॉप फिल्मों के बादशाह बने शाहरुख खान
- Bigg Boss 17 : फिनाले से पहले बाहर हुए विक्की जैन, फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे
- सीनियर सिटीजन्स की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, मां के नाम पर खोला वृद्धाश्रम
- Laapataa Ladies का मजेदार ट्रेलर रिलीज, घूंघट की वजह से हुई दुल्हन की अदला-बदली
Punjabi Singer Actor Sippy Gill Jeep Turn Down Canada Off roading
सिप्पी अपने एक दोस्त के साथ आफ-रोडिंग करने निकले थे
Sippy Gill Accident: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर सिप्पी गिल का कनाडा में एक्सीडेंट हो गया है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में उनकी गाड़ी 'रुबिकॉन' पलट गई। सिप्पी अपने एक दोस्त के साथ आफ-रोडिंग करने निकले थे। सिप्पी ने सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो शेयर किया है।
इस हादसे में सिप्पी को मामूली चोट आई है। वीडियो में सिप्पी पलटी हुई गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। सिप्पी ने कहा, हम सभी नेचर का मचा लूटने के लिए अपने दोस्तों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा गए थे। इसी बीच मेरे दोस्तों ने रूम में रुकने का फैसला किया।
सिप्पी ने कहा, मैं अकेले ही ऑफ रोडिंग करने निकल पड़ा। जब रूबिकॉन कार से जा रहा थश तो गाड़ी पलट गई। मुझे मामूली चोटें आई हैं। पर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहां से गुजर रहे एक अंग्रेज ने मेरी मदद की और गाड़ी निकालने में मदद की। इस दुर्घटना के बाद अंग्रेज ने कहा कि इस रोड़ पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
