1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. oscar shortlisted movie homebound in legal trouble
Last Modified: बुधवार, 24 दिसंबर 2025 (12:35 IST)

ऑस्कर में एंट्री के बाद कानूनी पंचड़े में फंसी 'होमबाउंड', मेकर्स पर लगा स्टोरी चुराने का आरोप

Oscar 2026
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भारत की तरफ से ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री फिल्म है। ऑस्कर में एंट्री के बाद 'होमबाउंड' विवादों में भी घिर गई है। 
 
जर्नलिस्ट और राइटर पूजा चांगोईवाला ने धर्मा प्रोडक्शंस और नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। उनका आरोप है कि 'होमबाउंड' ने कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन किया गया है। नीरज घायवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। 
 
पूजा चांगोईवाला बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही हैं। उनका दावा है कि 'होमबाउंड' फिल्म ने उनके 2021 के नॉवेल 'होमबाउंड' से गैरकानूनी रूप से कॉन्टेंट लिया है। उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को भेजे एक ईमेल में पुष्टि की कि अदालत की औपचारिक कार्यवाही शुरू होने से पहले ही उनके वकील ने प्रोडक्शन हाउस को कानूनी नोटिस भेज दिया है।
 
वहीं 'होमबाउंड' के निर्माताओं ने बताया कि फिल्म की कहानी पत्रकार बशारत पीर द्वारा 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित 'एक दोस्ती, एक महामारी और राजमार्ग के किनारे एक मौत' टाइटल वाले आर्टिकल से प्रेरित है। कहानी दो बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय पुलिस परीक्षा पास करने की चुनौतियों का सामना करते हैं।
 
पूजा चांगोईवाला ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा, उनकी किताब और फिल्म में समानताएं सिर्फ एक जैसी बैकग्राउंड तक ही सीमित नहीं हैं। दोनों में (उनके उपन्यास और फिल्म) का विषय 2020 का कोविड-19 प्रवासी पलायन है। फिल्म देखने पर मुझे पता चला कि निर्माताओं ने न केवल मेरी किताब के टाइटल का दुरुपयोग किया है, बल्कि फिल्म के दूसरे भाग में मेरे उपन्यास के कई हिस्सों को हूबहू दोहराया है- जिसमें सीन, डायलॉग, नैरेटिव स्ट्रक्चर, घटनाओं का क्रम और अन्य क्रिएटिव एक्सप्रेशंस शामिल हैं।
 
बता दें कि 'होमबाउंड' कई फिल्म फेस्टिवल में सराहना प्राप्त करने के बाद 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मई में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने के बाद 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 
ये भी पढ़ें
प्रकाश राज ने पूरा किया वाराणसी का शेड्यूल, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात