1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Malaika Arora shares a sweet year end memory with Arhaan Khan

मां मलाइका अरोरा के लिए सांता बने अरहान खान, एक्ट्रेस ने लुटाया प्यार

Malaika Arora
Malaika Arora: मलाइका अरोरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मलाइका के एक्स पति अरबाज खान ने दूसरी शादी रचाई है। इस शादी में मलाइका का बेटा अरहान खान भी शामिल हुआ था। वहीं अब मलाइका ने अपने बेटे अरहान संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
 
इस तस्वीर में अरहान अपनी मां के लिए सांता बने दिख रहे हैं। उन्होंने एक बडी सांता कैप पहनी हुई है। वहीं मलाइका ब्लैक जैकेट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'जैसे ही यह साल खत्म होने वाला है... मेरा हमेशा के लिए।' इसके साथ उन्होंने 'बेस्ट फ्रेंड' और 'सपोर्ट सिस्टम' के हैशटैग का इस्तेमाल किया। 
 
बता दें कि अरहान खान अपने माता-पिता के प्यारे बेटे हैं। वह विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्टर आर्यन अरोड़ा पर हुआ जानलेवा हमला, सिर में आए 12 टांके, जानिए क्या है मामला