शनिवार, 13 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Anurag Kashyap praised Bobby Deols emotional performance in the film Bandar
Last Modified: शनिवार, 23 अगस्त 2025 (14:26 IST)

बंदर में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस के कायल हुए अनुराग कश्यप, बोले- रोल को बेहद बेखौफ होकर निभाया...

Film Bandar
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' का वर्ल्ड प्रीमियर 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने वाला है। इस फिल्म में बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में अनुराग कश्यप ने 'बंदर' में बॉबी देओल के रॉ और बेखौफ परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। 
 
अपनी अनोखी कहानियों के लिए मशहूर अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल के इस रोल को एक गहरा बदलाव बताया है, जो इमोशनल और आर्ट के लिहाज़ से अलग लेवल पर है। उन्होंने इसे बॉबी देओल का अब तक का सबसे इमोशनल और संवेदनशील परफॉर्मेंस बताया है। 
 
अनुराग ने कहा, बॉबी ने इस रोल को बेहद बेखौफ होकर निभाया है, खासकर तब जब उनकी मेनस्ट्रीम करियर में दोबारा जोरदार वापसी हुई है। ये किसी ऐसे इंसान का पूरा समर्पण है जो लंबे समय तक स्टार रहा, फिर एकदम खालीपन देखा और जब अब उसे हर तरह की बड़ी फिल्में मिल रही थीं। 
 
अनुराग ने आगे कहा, तब उसने बंदर चुनी और कहा ‘मैं ये करना चाहता हूं।’ क्योंकि उसने सोचा, ‘मुझसे कभी इतना इमोशनल और नाज़ुक होने को नहीं कहा गया।’ फिल्म में वो इतने सच्चे और खुले अंदाज़ में दिखे हैं कि उनकी कमजोरी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई है।
 
​'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'ब्लैक फ्राइडे' और 'अगली' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी खास और सच्ची कहानी कहने की शैली के साथ एक नया प्रोजेक्ट लेकर आए हैं। ​इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जिनका करियर इन दिनों नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उनके साथ, फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और सपना पब्बी जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियां भी हैं।
 
​निखिल द्विवेदी, जिन्होंने पहले 'वीरे दी वेडिंग' (2018) और 'CTRL' (2024) जैसी सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है, अब एक और अनोखी कहानी के साथ तैयार हैं। ​वह इसके अलावा, श्रद्धा कपूर की आने वाली फैंटसी ड्रामा फिल्म 'नागिन' के भी प्रोड्यूसर हैं। ​फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट अभी बताई नहीं गई है।
ये भी पढ़ें
द बंगाल फाइल्स की रिलीज़ पर विक्टर बनर्जी का बड़ा बयान, राष्ट्रपति से की शांतिपूर्ण स्क्रीनिंग की मांग