सम्बंधित जानकारी
- आश्रम 3 की शूटिंग विवादों के बावजूद है जारी, टाइटल बदलने को लेकर सस्पेंस
- किम करदाशियां ने FENDI x SKIMS के COLLABORATION को किया अनाउंस, फोटो में ढाया गजब
- जान्हवी कपूर का यह अंदाज देख चौंक जाएंगे आप, फैन ने कहा कि आपका फिगर बॉलीवुड में बेस्ट है
- आर्यन खान ड्रग केस: शाहरुख खान को सलाह, आर्यन को भेज दो नशा मुक्ति केन्द्र
- 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का ट्रेलर रिलीज, जीजा आयुष शर्मा से भिड़ते नजर आए सलमान खान
कुणाल खेमू ने बनाई ऐसी बॉडी, सलमान-रणवीर को भी पीछे छोड़ा
Photo : Instagram
कुणाल खेमू बेहद दुबले-पतले हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई है कि लोग दंग रह गए हैं। इस मामले में उन्होंने सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
कुणाल ने इंस्टाग्राम पर अपना फोटो शेयर किया है जिसमें वे मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया है- आपको वही करना चाहिए जिससे आप प्यार करते हो और जो करो उससे प्यार करो। जरूरी नहीं है कि आप जो कर रहे हों उसमें आप सर्वश्रेष्ठ हों, लेकिन जब तक आनंद आए, करते रहो।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कुणाल की 'कंजूस मक्खीचूस' फिल्म आने वाली है। पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई 'लूटकेस' काफी पसंद की गई थी और कुणाल के अभिनय की भी प्रशंसा हुई थी।
