मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priya bakshi mumbai auto incident regional bias controversy viral video
Last Modified: सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (13:01 IST)

प्रिया बख्शी के साथ ऑटो में बदसलूकी! एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया डरावना अनुभव

Priya Bakshi viral video
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया बख्शी ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का खुलासा किया है जिसने महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को फिर से गरमा दिया है। प्रिया ने बताया कि 14 फरवरी की देर रात बांद्रा से घर लौटते समय एक ऑटो रिक्शा में सवार थीं, जब ड्राइवर ने कथित तौर पर रास्ता बदल लिया और बार-बार कहने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी।
 
प्रिया बख्शी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घबराई हुई दिख रही हैं। जब उन्होंने देखा कि ड्राइवर उस रास्ते पर नहीं है जिसे वह जानती हैं या जो गूगल मैप्स दिखा रहा है, तो उन्होंने तुरंत विरोध किया। वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं, 'भैया ऑटो रोको, मैं पुलिस को फोन कर दूंगी।' 
 
हालांकि, ड्राइवर ने उनकी बात अनसुनी करते हुए तर्क दिया कि मैप रास्ता नहीं बता रहा है, लेकिन वह सही जा रहा है। विवाद तब और बढ़ गया जब ड्राइवर ने गुस्से में ऑटो रोका और कहा, 'ये हमारा एरिया है, यहां मत आया करो।' इस व्यवहार से आहत प्रिया ने ऑटो से उतरने के बाद अपना गुस्सा जाहिर किया। 
 
प्रिया कहती हैं, 'हम नॉर्थ इंडियंस को कूडे की तरह ट्रीट किया जा रहा है। मेर काम हो गया! मैं यहां बकवास नहीं करने वाली हूं। सच में।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, किसी शहर से अनजान होना किसी को कमतर नहीं बनाता। सवाल पूछना अपमानजनक नहीं होता। और एक अलग क्षेत्र से ताल्लुक रखना किसी को अजनबी या बाहरी नहीं बना देता। कई बार असली मुद्दा रास्ता नहीं, बल्कि लोगों का रवैया और पूर्वाग्रह होता है। 
 
हालांकि, बाद में यह भी सामने आया कि यह वीडियो एक 'ब्रांड कोलैबोरेशन' का हिस्सा था, लेकिन प्रिया ने स्पष्ट किया कि इसके पीछे का संदेश और डर वास्तविक था।
 
बता दें कि प्रिया बख्शी ने साल 2024 में फिल्म 'JNU: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले प्रिया एक सफल मॉडल रही हैं। 
ये भी पढ़ें
जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी, दिखा 'बनारसी स्वैग'