रविवार, 7 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. katrina kaif pregnancy announcement baby bump photo vicky kaushal
Last Updated : मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 (13:00 IST)

कैटरीना कैफ ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, विक्की कौशल संग शेयर की खुशखबरी

बेबी बंप फोटो के साथ बोलीं– "शुरू हो रहा है जिंदगी का सबसे खास चैप्टर"

Katrina Kaif Pregnancy news
बॉलीवुड की खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने आखिरकार अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा- “On our way to start the best chapter of our lives with hearts full of joy and gratitude”। इस संदेश के साथ कैटरीना ने अपने पति विक्की कौशल के साथ एक फोटो भी शेयर की है।
 
वायरल हुई फोटो, दिखा बेबी बंप
इस तस्वीर में कैटरीना और विक्की बेहद खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फोटो में कैटरीना का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

Katrina Kaif Pregnancy news
 
फैंस और सेलिब्रिटी दे रहे बधाई
कैटरीना और विक्की के करीबी दोस्त, फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स इस खुशखबरी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ ही घंटों में ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस ने उन्हें “हैप्पी पैरेंटहुड” और “गॉड ब्लेस” जैसे संदेश भेजे।
 
शादी के बाद का सफर और नया अध्याय
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। दोनों ने राजस्थान में शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे। अब शादी के लगभग तीन साल बाद, इस कपल की जिंदगी में एक नया और सबसे खास चैप्टर जुड़ने जा रहा है।
ये भी पढ़ें
कुमार सानू की पत्नी ने खोली पोल, प्रेग्नेंसी में ऐसा व्यवहार कि विश्वास नहीं होगा