Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Katrina Kaif, Item Number, Arjun Kapoor, Mubaarkan

भाई की फिल्म में आइटम नंबर करेंगी कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ
बहुत कम लोग जानते हैं कि अर्जुन कपूर को कैटरीना कैफ अपना 'राखी ब्रदर' मानती हैं। वे रक्षाबंधन पर अर्जुन को राखी बांधती है। इसी कारण वे अर्जुन का कहना टाल नहीं पाईं और 'मुबारकां' नामक फिल्म में वे आइटम नंबर करने के लिए राजी हो गईं। 

 
अनिल कपूर और अर्जुन कपूर को लेकर अनीस बज्मी यह फिल्म बना रहे हैं जो हास्य से भरपूर होगी। अनीस को मसाला फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। हर तरह का मसाला डाल कर वे अपने दर्शकों को खुश करना चाहते हैं। 

 
अनीस को लगता है कि आइटम नंबर से दर्शक फिल्म की ओर आकर्षित होते हैं। सूत्रों के अनुसार आइटम नंबर की बात उन्होंने अर्जुन से कही और कैटरीना का नाम सुझाया। अर्जुन ने जब यह बात कैटरीना के आगे रखी तो वे फौरन मान गईं। 
 
वैसे भी कैटरीना पर फिल्माए गए अधिकांश गीत हिट रहते हैं। 'चिकनी चमेली' और 'शीला की जवानी' को लोग भूले नहीं है। अर्जुन चाहते हैं कि उनकी फिल्म का गाना भी ऐसा यादगार बन जाए।