1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Karan Johar reveals he has never eaten at a wedding
Last Modified: सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (11:58 IST)

करण जौहर ने आजतक नहीं खाया शादियों में खाना, बोले- लंबी लाइन में कौन लगे...

Karan Johar doesn't eat at weddings
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में करण जौहर ने एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर आप शॉक्ड हो सकते हैं। लगभग बी-टाउन की सभी ग्रैंड वेडिंग में नजर आने वाले करण जौहर ने खुलासा किया कि वह शादियों में खाना नहीं खाते हैं।
 
हाल ही में करण जौहर ए वेडिंग वियर ब्रांड के शादी शो पर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के साथ बातचीत में शादियों में खाने के टॉपिक पर बात करण रहे हैं। इस दौरान करण जौहर ने बताया कि बॉलीवुड की ग्लैमरस शादियों में बहुत सारी चीजें होती ही होती हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रायॉरिटी पर रहता है खाना।
 
इसपर कृति खरबंदा ने बताया कि पुलकित को घर पर 'अन्नापूर्णा' कहा जाता है, क्योंकि इनको लोगों को खाना खिलाना बहुत पसंद है। ये एक वजह है, जिसको देखकर मैंने शादी के लिए इनसे हां कही थी। और भी हैं, लेकिन ये मेजर रही।
 
इसके बाद करण ने बताया कि शादियों में दो चीजें ऐसी रहती हैं, जिनपर सबसे ज्यादा फोकस रहता है। फिर उन दो चीजों को चखने के लिए आपको लंबी लाइन में ही क्यों न लगना पड़े। मैंने कभी शादियों में खाना नहीं खाया। खाने के लिए लंबी लाइन में कौन लगे। इसके अलावा मुझे हाथ में प्लेट पकड़कर खड़े होने में अजीब महसूस होता है, इसलिए मैंने आजतक किसी शादी में खाना नहीं खाया।
 
बता दें कि करण जौहर जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
अनुज सचदेवा को शख्स ने दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पीटा, एक्टर ने शेयर किया वीडियो