अनुज सचदेवा को शख्स ने दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पीटा, एक्टर ने शेयर किया वीडियो
टीवी एक्टर अनुज सचदेवा को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि मुंबई स्थित उनकी गोरेगांव सोसाइटी में रहने वाले शख्स ने उनपर हमला किया है। वहीं शक्स ने आरोप लगाया है कि अनुज के कुत्ते ने उसे काट लिया है, जिसके बाद उसने गुस्से में एक्टर संग गाली गलौच और मारपीट की।
अनुज ने अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स अनुज को मारने के लिए दौड़ता नजर आ रहा है, वो डंडे से कई बार अनुज पर हमला करता है। सोसाइटी में रहने वाला शख्स उन्हें मारते हुए कह रहा है, 'कुत्ते से कटवाएगा? जान से मार दूंगा इसे।'
वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज आ रही है, जिसमें वो वॉचमैन को आवाज देकर बुला रही है। कुछ देर में सिक्योरिटी गार्ड्स दौड़कर आए और उस आदमी को अनुज से दूर खींचकर हटाया। बाद में, घायल अनुज ने कैमरे के सामने आकर बताया कि उन पर हमला हुआ था।
वीडियो के कैप्शन में अनुज ने लिखा, इससे पहले कि ये आदमी मुझे नुकसान पहुंचाए या फिर मेरी प्रॉपर्टी को डैमज करे, मैं इस वीडियो को सबूत के तौर पर पोस्ट कर रहा हूं। इसने मुझे और मेरे डॉगी को रॉड से मारने की कोशिश की। बस इसलिए क्योंकि मैंने सोसायटी ग्रुप में इसकी गाड़ी के पार्किंग में गलत जगह पर खड़े होने की जानकारी दी थी। हार्मनी मॉल रेजिडेंसी. गोरेगांव वेस्ट। ये आदमी A विंग फ्लैट 602 का है। कृपया इसे उन लोगों के साथ शेयर करें जो कार्रवाई कर सकते हैं। मेरे सिर से खून बह रहा है।