1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. honey singh wraps up shooting for his documentary film

हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग पूरी, रैपर बोले- मेरी जिंदगी को करीब से जानने के लिए तैयार रहिए.... | honey singh wraps up shooting for his documentary film

yo yo honey singh
honey singh documentary film: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा बना रही हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है।
 
हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग पूरी हो गई है! मेरे लिए यह एक क्रेजी इमोशनल राइड रही। इसके लिए मैं अपने निर्देशक मोजेज सिंह और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतने प्यार और भरोसे के साथ इसे बनाया। 
 
उन्होंने लिखा, इसे शूट करते हुए करीब डेढ़ साल हो गया। अब फाइनली कुछ महीनों में यह रिलीज होने वाली है। मेरी जिंदगी को करीब से जानने के लिए तैयार रहिए। जय भोलेनाथ, सतनाम वाहेगुरू।
 
बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए फैंस हनी सिंह की जिंदगी के अनजान पहलू से रूबरू हो सकेंगे। साथ ही हनी सिंह की जिंदगी में आए तमाम उतार-चढ़ावों को भी दिखाया जाएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जाह्नवी कपूर ने पूरा किया 'उलझ' का लंदन शेड्यूल, निभाएंगी आईएफएस ऑफिसर का किरदार