1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fir registered against bigg boss fame ajaz khan over supported indore gangster salman lala

एजाज खान को भारी पड़ा इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के समर्थन में रील बनाना, दर्ज हुई एफआईआर

FIR against Ajaz Khan
'बिग बॉस' फेम एजाज खान अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। वहीं अब एजाज खान के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। एजाज खान ने गैंगस्टर बदमाश सलमान लाला की मौत के बाद एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 
 
इस वीडियो में एजाज कहते दिख रहे थे, 'मुझे ऐसा लगता है कि वह समंदर में तैरने वाला बहुत बड़ा तैराक था। समंदर में तैरने वाले तालाबों में डूबकर नहीं मरा करते। सलमान लाला का गुनाह यह नहीं था कि वह गैंगस्टर था, बल्कि वह मुसलमान था। इसलिए से मार दिया गया।' 
 
एजाज की इस रील को क्राइम ब्रांच के अफसरों ने गलत बताते हुए कार्रवाई की बात कही थी। अब एजाज के इस भड़काऊ वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।  
 
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि एजाज खान ने सलमान लाला की मौत को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। उन्होंने वीडियो में कहा था कि सलमान एक वर्ग विशेष से था, इसलिए पुलिस ने उसकी हत्या कर दी। जबकि पुलिस जांच में एनकाउंटर जैसे कोई भी साक्ष्य नहीं मिले थे।
 
बता दें कि इससे पहले भी एजाज खान काफी विवादों में रहे हैं। बीते दिनों उनपर रेप का भी आरोप लगा था। 30 साल की महिला ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि एजाज ने फिल्मों में भूमिका दिलाने में मदद करने का वादा करके उसके साथ कई जगहों पर बलात्कार किया था। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
12 सितंबर को थिएटर में रिलीज होंगी 7 फिल्में: कॉमेडी से रोमांस और एनिमेशन तक, चेक करें डिटेल्स