व्हाइट डीपनेक गाउन में दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीते दिनों गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद मुंबई में दिशा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि इस घटना के बाद भी सोशल मीडिया पर दिशा का जलवा कम नहीं हुआ है।
दिशा ने हाल ही में व्हाइट कलर की ड्रेस में अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में दिशा का कॉन्फिडेंस और स्टाइल सबका ध्यान खींच रहा है।
दिशा पाटनी व्हाइट कलर की डीपनेक बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वह अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
दिशा ने न्यूड मेकअप और बालों का बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ ही पैरों में हाई हील्स भी कैरी की हैं।
तस्वीरों में दिशा कभी बैठकर तो कभी साइड पोज दे रही हैं। इस ड्रेस में उनका कर्वी फिगर साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक्ट्रेस का यह किलर अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी ने हाल ही में इमरान हाशमी के साथ बैंकॉक में आवारापन 2 की शूटिंग शुरू की है। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं।