1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dharmendra lifetime achievement award bobby deol emotional speech
Last Modified: सोमवार, 6 अप्रैल 2026 (14:50 IST)

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला सम्मान, पिता का अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुए बॉबी देओल

Dharmendra's Passing
भारतीय सिनेमा के 'ही-मैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका काम आज भी करोड़ों फैंस के दिलों में जिंदा है। हाल ही में मुंबई में आयोजित 'चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026' में धर्मेंद्र को मरणोपरांत 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। 
 
यह सम्मान धर्मेंद्र के छोटे बेटे और अभिनेता बॉबी देओल ने स्वीकार किया। इस दौरान मंच पर एक ऐसा भावुक मंजर दिखा जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। पिता की जगह अवॉर्ड लेने जब बॉबी देओल मंच पर पहुंचे, तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
 
बॉबी देओल ने स्पीच के दौरान भारी आवाज में कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां इस तरह खड़ा होऊंगा। मैं आप सभी की आंखों में अपने पिता के लिए वही प्यार देख रहा हूं, जो उन्होंने छह दशकों तक कमाया। मेरे पिता ने न केवल अपनी फिल्मों से, बल्कि अपने सोशल मीडिटा रील्स के जरिए भी लोगों के दिलों को छुआ था।
 
बॉबी ने कहा, पापा कहते थे कि ईश्वर ने हम सबको एक विशेष उपहार दिया है, बस हमें उस पर भरोसा करना चाहिए। आज यह अवॉर्ड घर ले जाकर मैं उनसे कहूंगा- 'पापा, आप नहीं आ सके, इसलिए मैं आपका अवार्ड ले आया हूं'।
 
धर्मेंद्र को यह सम्मान दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी, गीतकार जावेद अख्तर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदान किया। अवार्ड देने से पहले धर्मेंद्र के फिल्मी सफर पर एक विशेष मोंटाज दिखाया गया, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में धर्मेंद्र की पसंदीदा कविताएं सुनाई गईं। 
 
बता दें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में हुआ था। उनके जाने से बॉलीवुड के एक स्वर्ण युग का अंत हो गया। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार ने धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण देने की घोषणा की।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
डोला रे डोला से ढोलिडा तक: संजय लीला भंसाली के गानों की भव्य दुनिया