शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bombay times fashion week 2026 bollywood actress glamour looks photo
Last Modified: सोमवार, 6 अप्रैल 2026 (12:03 IST)

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2026 में बॉलीवुड हसीनाओं ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखिए तस्वीरें

Bombay Times Fashion Week
बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2026 का मंच एक बार फिर ग्लैमर, बोल्डनेस और हाई-फैशन का गवाह बना। इस साल रैंप पर बॉलीवुड और टीवी जगत की हसीनाओं ने न केवल अपने आउटफिट्स से बल्कि अपने कॉन्फिडेंस और किलर लुक्स से सबका दिल जीत लिया। 
 
दिशा पटानी
दिशा पटानी ने ब्लैक 'जूसी क्योर' वेलवेट ट्रैकसूट में रैंप वॉक कर तापमान बढ़ा दिया। दिशा ने ज़िप-अप हुडी और फिटेड ट्रैक पैंट्स, जिसे उन्होंने लो-वेस्ट स्टाइल में कैरी किया।
 
आकांक्षा पुरी 
आकांक्षा पुरी ने पारंपरिक साड़ी को एक बेहद बोल्ड ट्विस्ट दिया। नियॉन ग्रीन और गोल्डन बनारसी सिल्क साड़ी और बिकनी-स्टाइल ब्लाउज में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है। 
 
पूनम पांडे 
पूनम पांडे अपने सिग्नेचर बोल्ड अंदाज में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट शिमरी नेट स्कर्ट के साथ ब्रालेट और एक मैचिंग श्रग कैरी किया।
 
डायना पेंटी 
डायना पेंटी का लुक सबसे अलग और कूल रहा। व्हाइट वेलवेट को-ऑर्ड सेट वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गुलाबी साइकिल पर सवार होकर फूलों के साथ उनकी एंट्री ने विंटेज फैशन की याद दिला दी।
 
ईशा कोप्पिकर 
'खल्लास' गर्ल ईशा ने एथनिक फ्यूजन में सबका ध्यान खींचा। उन्होंने मैजेंटा और गोल्ड वर्क वाली साड़ी को एक यूनिक ड्रेपिंग स्टाइल और शीयर नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ कैरी किया। 
 
दिव्या अग्रवाल 
ब्लैक और गोल्ड ऑफ-शोल्डर गाउन में दिव्या अग्रवाल काफी डार्क और सिडक्टिव नजर आईं। उनके डार्क लिप्स और हैवी इयररिंग्स ने लुक को निखारा।
 
दीपिका सिंह
'दिया और बाती' फेम दीपिका सिंह ने ब्लैक फ्लोरल लॉन्ग जैकेट ड्रेस में वॉक किया। उनका 'हाई-स्लिट' पोज उनके मेकओवर को बखूबी दर्शा रहा था।
(Photo: Girish Srivastav)
ये भी पढ़ें
42 की उम्र में मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, पति वरुण बंगेरा संग शेयर की खुशखबरी