1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. chaos at kailash khers live show in gwalior singer said janwargiri mat kariye
Last Modified: शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (15:17 IST)

कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, भीड़ हुई बेकाबू, सिंगर बोले- जानवरगिरी ना करिए...

Kailash Kher live show
फेमस सिंगर कैलाश खेर के ग्वालियर में आयोजिक लाइव शो में भीड़ बेकाबू होने के बाद हंगामा मच गया। हालात इतने बिगड़ गए कि कैलाश खेर को बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी और लोगों से संयम बरतने की अपील करनी पड़ी। कैलाश खेर ग्वालियर गौरव दिवस के मौके पर आयोजित बॉलीवुड नाइट में परफॉर्म करने पहुंचे थे। 
 
इस कार्यक्रम में कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तभी अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेड्स फांदकर मंच की ओर बढ़ने लगी। कई लोग स्टेज तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आए। इस वजह से कैलाश खेर को अपना गाना बीच में ही रोकना पड़ा। 
 
कैलाश खेर ने अपनी नाराजगी जताते हुए मंच से कहा, हमारे इक्विपमेंट के निकट नहीं आएं, अगर आए तो हम शो बंद कर देंगे। हमने आपकी प्रशंसा की और आप जानवरगीरी कर रहे हैं। 
 
इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके। जब स्थिति और बिगड़ने लगी तो कैलाश खेर ने मंच से पुलिस अधिकारियों के पास आकर व्यवस्था संभालने का अनुरोध भी किया। इसके बाद पुलिस ने हालात को काबू में किया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 
 
बता दें कि ग्वालियर व्यापार मेला मैदान पर आयोजित कैलाश खेर के लाइव शो देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। अपने सूफी और इंडियन फोल्क गानों के लिए मशहूर कैलाश खेर ने अपने कई हिट गाने गाकर समां बांध दिया। 
 
ये भी पढ़ें
देशभर के थिएटर्स में रामायण 3D प्रोमो का जलवा, फैंस का रिएक्शन देख नमित मल्होत्रा हुए खुश