शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Samantha Ruth Prabhu is grateful for 2025 shares unseen photos
Last Modified: शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (12:15 IST)

सामंथा रुथ प्रभु के लिए 2025 रहा खुशियों भरा, शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस, रचाई दूसरी शादी

Samantha Ruth Prabhu
साल 2025 सामंथा रुथ प्रभु के लिए बेहद खास रहा है। इस साल सामंथा ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया साथ ही राज निदिमोरू संग शादी करके अपने नए सफर की शुरुआत भी की। सामंथा और राज दोनों ने यह दूसरी शादी है। दोनों ने 1 दिसंबर को कोयंबटूर में शादी रचाई। 
 
सामंथा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों मेंअलग-अलग पलों की झलक दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में सामंथा ने राज संग शादी की अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की। इसमें वह शादी के लिबास में राज के बगल में बैठी हैं और राज एक शरारती चेहरा बनाए हुए हैं। 
 
सामंथा ने इन तस्वीरों में काम से जुड़े पल, फिटनेस रूटीन, त्योहारों की झलक और शादी के खास लम्हे दिखाए हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'कृतज्ञता का एक वर्ष।'
 
सामंथा के लिए 2025 बहुत रोमांचक और खुशियों भरा रहा है। सामंथा की पहली शादी जहां नागा चैतन्य संग हुई थी। वहीं राज की शादी शालमली डे से हुई थी। सामंथा ने 2021 में नागा से तलाक ले लिया था। इसके बाद से ही उनका नाम राज निदिमोरू संग जुड़ रहा था। 
ये भी पढ़ें
बांग्लादेशी हिंदू युवक की बर्बर लिंचिंग पर फूटा जाह्नवी कपूर का गुस्सा, बोलीं- यह नरसंहार है...