1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss 13 rashami desai talks on arhaan khan

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अरहान खान को लेकर क्या सोचती हैं रश्मि देसाई?

Bigg Boss 13
रश्मि देसाई ने बिग बॉस 13 के घर में रहकर जमकर सुर्खियां लुटीं। रश्मि देसाई और अरहान खान लव स्टोरी ने घर में एक नया माहौल बना दिया था। अरहान खान ने घर के अंदर रश्मि के बॉयफ्रेंड बनकर एंट्री की थी, लेकिन शो खत्म होने तक दोनों का रिश्ता काफी बदल गया। रश्मि अरहान खान के साथ ब्रेकअप कर चुकी हैं।

 
अरहान खान की शादी और बच्चे का सच रश्मि देसाई के सामने शो के दौरान ही आया था। इस दौरान रश्मि देसाई अरहान खान की वजह से काफी कमजोर पड़ती नजर आई थीं। बिग बॉस खत्म हो चुका है और ये दोनों अब घर से बाहर हैं। 
अब अरहान के रिश्ते को लेकर रश्मि क्या सोचती हैं। इसके बारें में उन्होंने खुलासा किया है। रश्मि ने एक बार फिर साफ किया कि वो अरहान के साथ कोई संबंध नहीं रखने वाली। हालांकि दोनों ने एक दूसरे से कोई संपर्क नहीं किया है। 
 
रश्मि के मुताबिक वो अरहान का रिस्पांस देखना चाहती थी, क्योंकि जब वो घर के अंदर थी वो काफी कंसर्न दिखा रहे थे। मैसेज भेजने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब जब वो बाहर आ चुकी है तो अरहान की तरफ से कोई कंसर्न नहीं देखने को मिला है जो काफी शॉकिंग है।

रश्मि के बयान के अनुसार, अरहान खान को घर में उनकी तरफ से कही गई बातें पसंद नहीं आई हैं। इसलिए उन्होंने भी रश्मि से कोई सम्पर्क नहीं किया है। हालांकि ने यह भी कहा कि वो जहां भी रहे खुश रहें।
 
बता दें कि सलमान खान ने अरहान खान की शादी और बच्चे का खुलासा किया था, जिसके बाद रश्मि शॉक्ड हो गई थीं। इसके बाद बाद हिमांशी के जरिए भेजे गए संदेश से रश्मि और भी ज्यादा अपसेट हो गई थी जिसके बाद उन्होंने सबके सामने अरहान के साथ भविष्य में कोई संबंध ना रखने का ऐलान कर दिया।
अगला लेख
शहनाज गिल के स्वयंवर से भड़कीं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर लगाए यह आरोप