Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Badrinath Ki Dulhania, Box Office, Alia Bhatt, Varun Dhawan

बद्रीनाथ की दुल्हनिया का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड... सौ करोड़ की ओर

बद्रीनाथ की दुल्हनिया
बॉलीवुड में धड़ाधड़ फिल्में फ्लॉप हो रही है। एक सप्ताह तो दूर की बात है, दो-तीन दिन में ही कई सिनेमाघरों से फिल्म उतारने की खबरें आ रही हैं। दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं। 17 मार्च को लगभग पांच हिंदी फिल्में प्रदर्शित हुईं और सभी औंधे मुंह गिरी। ऐसे समय में वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने बॉक्स ऑफिस को थोड़ी राहत दी है। क्रिकेट, परीक्षा और होली के बीच यह फिल्म रिलीज हुई है और इसने कामयाबी हासिल की है। 
फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरे वीकेंड के कलेक्शन 17.56 करोड़ रहे हैं। दस दिनों का कुल कलेक्शन 91.22 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि दूसरा सप्ताह खत्म होने के पूर्व यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 
ये भी पढ़ें
इंडिया इंटिमेट फैशन वीक में मॉडल्स का हॉट अंदाज