Sat, 4 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Baadshaho, Raees, Kaabil

बादशाहो ने मानी बात... रईस और काबिल से टाली टक्कर

बादशाहो
26 जनवरी 2017 की तारीख पर दिग्गज निर्माताओं की नजर है। पहले रितिक रोशन की 'काबिल' को रिलीज करने की घोषणा की गई। फिर शाहरुख खान भी 'रईस' को इसी दिन ले आएं।


मुकाबला त्रिकोणीय तब हो गया जब अजय देवगन की 'बादशाहो' को भी इसी दिन रिलीज करने की घोषणा कर दी गई। आखिरकार 'बादशाहो' के निर्माता भूषण कुमार ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया। 
क्यों बढ़ाई आगे फिल्म... अगले पेज पर
 

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार के अनुसार 'काबिल' के निर्माता राकेश रोशन और 'रईस' के निर्माता रितेश सिधवानी ने उनसे आग्रह किया कि वे अपनी फिल्म आगे बढ़ा लें। दोनों से भूषण के मधुर संबंध है और इन संबंधों की खातिर भूषण ने अपनी फिल्म आगे बढ़ा ली है। बादशाहो अब 12 मई को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल भी हैं। 
ये भी पढ़ें
टाइगर श्रॉफ की 'ए फ्लाइंग जट' का फर्स्ट लुक