सम्बंधित जानकारी
- लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच अक्षय कुमार का पोस्ट, बोले- मेरा कांटों भरा बिस्तर नहीं देखा...
- प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई थी फिल्म उपकार
- बॉलीवुड ग्लैमर से ग्लोबल आइकन तक, सनी लियोनी का फैशनेबल लुक
- मिर्जापुर में सफेद साड़ी में नजर आने वाली माधुरी भाभी असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस
- गोल्डन साड़ी में शहनाज गिल का दिलकश अंदाज, डीपनेक ब्लाउज में लगाया हॉटनेस का तड़का
assamese music director ramen baruah missing from 3 days cm himanta biswa deeply concerned
Ramen Baruah missing : मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। असम के प्रख्यात गायक, संगीतकार और निर्देशक रमन बरुआ तीन दिन से लापता हैं। रमन बरुआ बीते सोमवार गुवाहाटी के लतासिल इलाके में अपने घर से पास के मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे, इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है।
देर शाम तक जब रमन बरुआ घर नहीं लौटे थे परिवार ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। असम पुलिस ने रमन बरुआ की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
खबरों के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रमन बरुआ को मंदिर के नजदीक स्थित गुवाहाटी उच्च न्यायालय की नई इमारत के पास सुबह करीब सवा 10 बजे आखिरी बार देखा गया। उनका मोबाइल फोन सोमवार सुबह से बंद है और उनकी आखिरी लोकेशन उच्च न्यायालय के पीछे के इलाके में थी।
I am deeply concerned about the sudden disappearance of Sri Ramen Baruah, missing since this morning. His absence worries his family, friends, and countless admirers. I have asked Commissioner of @GuwahatiPol Sri Diganta Bora to mobilize all resources and take swift action to…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 22, 2024
वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि बरुआ को सोमवार को ब्रह्मपुत्र के तट पर कचहरी घाट के पास देखा गया था, जिसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने मंगलवार सुबह कचहरी घाट से पांडु घाट तक नदी में तलाश अभियान चलाया।
रमन बरुआ की गुमशुदगी पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उनके लापता हो जाने से परिवार, दोस्त और अनगिनत प्रशंसक चिंतित हैं। मैंने गुवाहाटी पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा से उनका (बरुआ) का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।
बता दें कि रमन बरुआ असम म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई असमिया फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है जिनमें डॉ बेजबरुआ, बरुआर सोंगसार, मुकुता, ललिता, कोकादेउता और नती अरु हाती आदि शामिल हैं। लतासिल क्षेत्र में उनका 100 साल से अधिक पुराना घर शहर का एक प्रमुख स्थल है।
