कल्कि 2898 एडी से अमिताभ बच्चन का नया पोस्टर रिलीज, मेकर्स देंगे आज बड़ा सरप्राइज
Movie Kalki 2898 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस साइंस फिक्शन महाकाव्य में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
पिछले साल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जब फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर सामने आया था तब से प्रशंसकों को फिल्म में अमिताभ के लुक और चरित्र के बारे में अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार है। वहीं उत्साह को बढ़ाते हुए 'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
— Kalki 2898 AD (@Kalki2898AD) April 20, 2024
Exclusively on @StarSportsIndia at 7:15 PM on April 21st.#Kalki2898AD @SrBachchan @ikamalhaasan #Prabhas @deepikapadukone @nagashwin7@DishPatani @Music_Santhosh @VyjayanthiFilms @Kalki2898AD #IPLonStar pic.twitter.com/pFtsBYK9sR
अमिताभ बच्चन का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने एक बड़ा एलान करने का भी हिंट दिया है। पोस्टर में अमिताभ बच्चन पूरी तरह से पट्टियों और कपड़ों से ढके नजर आ रहे हैं। सिर्फ उनकी आंखें और बाल नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन को एक मंदिर के अंदर रहस्यमय ढंग से बैठे और प्रकाश की चमकदार किरण की ओर देखते हुए देखा जा सकता है।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'ये जानने का समय आ गया है कि ये कौन हैं। 21 अप्रैल को शाम को 7 बजकर 15 मिनट पर।'
— Kalki 2898 AD (@Kalki2898AD) April 21, 2024
Catch the reveal exclusively on @StarSportsIndia at 7:15 PM today.#Kalki2898AD @SrBachchan @ikamalhaasan #Prabhas @deepikapadukone @nagashwin7@DishPatani @Music_Santhosh @VyjayanthiFilms @Kalki2898AD #IPLonStar pic.twitter.com/eUb6FMzYLl
मेकर्स ने बताया कि इस किरदार के बारे में रविवार को स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट होने वाले गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के आईपीएल मैच से पहले दी जाएगी।
साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जाने वाली 'कल्कि 2898 एडी' नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित एक बहुभाषी फिल्म है। पिछले साल सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपनी अभूतपूर्व शुरुआत के बाद इस महान रचना ने धूम मचा दी और बड़े पैमाने पर वैश्विक प्रशंसा पाई है।

