1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt looks hot in black vintage herve leger dress photos goes viral
Last Modified: मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (16:10 IST)

ब्लैक गाउन में आलिया भट्ट का सुपर हॉट लुक, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका

Alia Bhatt hot photos
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस में से एक है। वह किसी भी इवेंट में अपने आउटफिट और स्टाइल से लाइमलाइट लूट लेती हैं। 
 
हाल ही में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स समारोह में आलिया भट्ट ने स्टाइलिश ब्लैक कलर गाउन पहन सभी का दिल जीत लिया है। आलिया ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। 
 
आलिया भट्ट ब्लैक कलर के मोनोक्राम गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये गाउन रिया ने उनके लिए Herve Leger की 1993 विंटेज ड्रेस को पिक किया।
 
आलिया के इस फ्लोर लेंथ ब्लैक बॉडीकॉन गाउन का लुक काफी क्लासिक लग रहा है। गाउन की स्वीटहार्ट नेकलाइन एक्ट्रेस के लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रही है। 
 
आलिया ने ग्लॉसी मेकअप और बालों का स्टाइलिश बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। साथ ही गले में डायमंड चोकर नेकलेस कैरी किया है। 
 
तस्वीरों में आलिया एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
करीना को दूसरे एक्टर्स संग काम करते देख सैफ अली खान को होती थी जलन, बोले- मेरे लिए नया था...