करीना को दूसरे एक्टर्स संग काम करते देख सैफ अली खान को होती थी जलन, बोले- मेरे लिए नया था...
करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। करीना और सैफ हमेशा एक-दूसरे के लिए प्यार और तारीफ जाहिर करने से नहीं चूकते। हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपनी और करीना की रिलेशनशिप पर खुलकर बात की।
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया संग बात करते हुए सैफ ने अपने डेटिंग के दिनों को याद किया। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि करीना को दूसरे एक्टर्स संग काम करते देखकर उन्हें इनसिक्योरिटी और जलन महसूस होती थी।
सैफ ने कहा, शुरुआत में मेरे लिए ये कठिन था। शायद मैं थोड़ा जलन महसूस करता था। मैं समझ नहीं पाता था कि दूसरे स्टार्स के साथ बेबो को काम करता देख कैसे रिएक्ट करूं। यह सब मेरे लिए नया था। ये ऐसी फीलिंग्स हैं, जिन्हें समझदारी से संभालना पड़ता है। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे पर बहुत भरोसा और विश्वास चाहिए होता है।
उन्होंने कहा, जब रिश्ते नए होते हैं और अगर आप स्वभाव से इनसिक्योर हैं, तो इसे संभालना मुश्किल हो सकता है। आम तौर पर, मैं ऐसी लड़कियों के साथ डेट पर गया था, जिनका मूवीज से कोई लेना-देना नहीं था। एक बात जो मुझे हैरान करती थी, वह यह थी कि मेरे कम्पटीटर उनके सहयोगी होते थे और मैं सोचता था, 'इसे कैसे संभालूं?' लेकिन प्यार इन सब पर जीत हासिल करता है।
सैफ ने कहा, हालांकि अब मैं हमेशा करीना की खुशी को हर चीज से ऊपर रखूंगा भले ही इसका मतलब किसी राइवल की सफलता का जश्न मनना ही क्यों न हो। वह एक अविश्वसनीय महिला हैं। मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं, क्योंकि वह सबसे पेशेंट और लविंग इंसान हैं, जिनसे मैं मिला हूं। वह बिल्कुल अद्भुत हैं।
सैफ ने करीना की तारीफ करते हुए कहा, करीना स्टार होने के साथ-साथ मां, वाइफ और होममेकर की भूमिका भी बेहतरीन तरीके से निभाती हैं। वह हमारे लिए एक प्यार प्यारा घर बनाती हैं। वह कैमरे के सामने बहुत क्रिएटिव हैं, लेकिन वह हमारे साथ भी उतनी ही क्रिएटिव हैं।