सम्बंधित जानकारी
- कभी फोटोग्राफर की नौकरी करते थे यश जौहर, घर से भागकर पहुंचे थे मुंबई
- इस वजह से अपनी फिल्मों के नाम K से रखते हैं राकेश रोशन
- दृश्यम और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर आशीष वारंग का निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में बढ़ी शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की मुश्किलें, EOW ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर
- अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा के पंडाल में दान किए 11 लाख रुपए, यूजर्स ने लगाई क्लास
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, दान किए 5 करोड़ रुपए
पंजाब के कई गांव इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं लाखों हेक्टेयर की फसल भी बर्बाद हो गई है। पंजाब की मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी पंजाब की मदद के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
अक्षय कुमार ने पंजाब में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। अक्षय ने कहा कि ये दान नहीं, बल्कि उनकी तरफ से सेवा है और जब-जब उन्हें ऐसा करने का मौका मिलता है वो खुद को धन्य महसूस करते हैं।
अक्षय कुमार ने कहा, मैं इस पर अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने हेतु 5 करोड़ दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं।
उन्होंने कहा, मेरे लिए, ये मेरी सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई ये प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे।
बता दें कि इससे पहले भी अक्षय कुमार कई बार मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी खूब दान दिया था। अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद, रणदीप हुड्डाल करण औजला जैसे कई सेलेब्स पंजाब की मदद के लिए आगे आए हैं।
