• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Gold. Reema Kagti
Written By

पूरी फिल्म में सिर्फ धोती-कुर्ता पहनेंगे अक्षय कुमार

Akshay Kumar
तलाश जैसी फिल्म बनाने वाली फिल्म निर्देशक रीमा कागती अब अक्षय कुमार को लेकर 'गोल्ड' नामक फिल्म बनाने वाली हैं। यह एक स्पोट्स बेस्ड फिल्म है जिसमें 1948 के ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने की कहानी दिखाई जाएगी। यह ओलिम्पिक लंदन में आयोजित हुए थे और आजादी के बाद यह भारत द्वारा जीता पहला स्वर्ण पदक था। 
अक्षय कुमार इस फिल्म में हॉकी टीम के कोच के रूप में नजर आएंगे फिल्म में अक्षय सिर्फ धोती कुर्ता पहने दिखाई देंगे। 
 
इस फिल्म की कहानी काल्पिनक है, लेकिन यह इमोशन से भरपूर होगी। यह फिल्म वर्ष 2018 में स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह में प्रदर्शित होगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई से आरंभ होगी।